ओमिक्रोन का खौफ! पत्नी और दो बच्चों को मारकर फरार हो गया डॉक्टर, हैरान करने वाला नोट छोड़ा

पुलिस के द्वारा बरामद किए गए नोट में सुशील ने लिखा कि वह कभी ठीक न होने वाली बीमारी का शिकार है और वह अपने परिवार को मुसीबत में नहीं छोड़ सकता है। वह सभी को मुक्ति के मार्ग पर छोड़कर एक ही पल में सभी संकटों को दूर कर रहा है।

लखनऊ । कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के डर से एक डॉक्टर अपनी पत्नी और दो बच्चों को मारकर फरार हो गया। डॉक्टर ने एक हैरान करने वाला नोट छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा है कि अब लाशें नहीं गिननी है। ओमिक्रोन सबको मार डालेगा। पुलिस फरार डॉक्टर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह मामला कानपुर के कल्याणपुर के डिविनिटी अपार्टमेंट का है। जहां कानपुर के रामा मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख सुशील कुमार ने अपने परिवार वालों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने जुड़वां भाई सुनील कुमार को मैसेज भेजकर घटना के बारे में पुलिस को जानकारी देने के लिए कहा।

मैसेज मिलने के बाद सुनील कुमार कल्याणपुर स्थित अपार्टमेंट पहुंचे तो उन्हें फ्लैट बाहर से बंद मिला। बाद में सुरक्षा गार्डों की मदद से सुनील कुमार ताला तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुए, जहां अलग-अलग कमरों में डॉक्टर की पत्नी चंद्रप्रभा, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे बेटे शिखर सिंह और बेटी खुशी सिंह की लाश मिली।

सुनील कुमार ने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने इस दौरान वहां से एक नोट भी बरामद किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि डॉक्टर मानसिक रूप से काफी परेशान था। पुलिस के अनुसार डॉक्टर की पत्नी चंद्रप्रभा को हथौड़े से मारा गया जबकि बेटे शिखर और बेटी खुशी की गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने यह भी बताया कि ऐसा लगता है कि पीड़ितों को बेहोश करने के लिए चाय में नशीली दवा मिलायी गई थी।

पुलिस के द्वारा बरामद किए गए नोट में सुशील ने लिखा कि वह कभी ठीक न होने वाली बीमारी का शिकार है और वह अपने परिवार को मुसीबत में नहीं छोड़ सकता है। वह सभी को मुक्ति के मार्ग पर छोड़कर एक ही पल में सभी संकटों को दूर कर रहा है। साथ ही उसने नोट में कोरोना के नए वेरिएंट का जिक्र करते हुए लिखा कि अब लाशें नहीं गिननी हैं, ओमिक्रोन सबको मार डालेगा।

मेरी लापरवाही की वजह से मैं अपने करियर के उस मुकाम पर फंस गया हूं, जहां से निकलना नामुमकिन है। पुलिस की कई टीमें आरोपी डॉक्टर को ढूंढने में लगी हुई है। पुलिस उसके मोबाइल को भी लगतार ट्रेस करने की कोशिश कर रही है लेकिन उसका मोबाइल बंद है। डॉक्टर की गिरफ़्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है।

Related Posts

Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

Continue reading
Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

  • By TN15
  • June 9, 2026
Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

  • By TN15
  • June 9, 2026
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

  • By TN15
  • June 9, 2026
आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

  • By TN15
  • June 9, 2026
Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

  • By TN15
  • June 9, 2026
UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

  • By TN15
  • June 9, 2026
इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल