मोबाइल न मिलने पर पिता ने 9 साल के बच्चे को मार डाला

द न्यूज 15 

मैनपुरी | यूपी के मैनपुरी में नशे में धुत पिता को जब अपना मोबाइल फोन नहीं मिला तो उसने अपने 9 वर्षीय बेटे का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना अलावलपुर मडैया गांव की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बुधवार को गैर इरादतन हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के दादा लखन सिंह ने अपने बेटे मुकेश बाथम के खिलाफ मंगलवार की रात पोते मिथुन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस शिकायत के अनुसार बाथम मंगलवार की रात नशे की हालत में घर लौटा था। वह भूल गया कि उसने अपना मोबाइल फोन कहा रखा था और अपने बेटे से इसके बारे में पूछ रहा था।

लेकिन मिथुन इसे खोजने में विफल रहा और गुस्से में बाथम ने कथित तौर पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या पीड़िता की छोटी बहन पलक ने देखी, जिसे देख वह रोने लगी।

उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके दादा-दादी वहां पहुंच गए लेकिन तब तक मिथुन की मौत हो चुकी थी और बाथम घर से भाग गया था।

लखन सिंह ने पुलिस को बताया कि बाथम शराबी है और उसकी आदतों के कारण उसकी पत्नी विजय कुमारी आठ महीने पहले अपने छह बच्चों में से चार बच्चों के साथ घर छोड़कर पंजाब चली गई थी। मिथुन और पलक अपने पिता के साथ रह रहे थे।

किसनी के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Related Posts

लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

Attack On Tiger Shroff: रविवार शाम को मुंबई…

Continue reading
 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में संजय राउत ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत