करंट की चपेट में आया पिता-पुत्र, खेत देखने गए किसान की मौत

 बन्दरा प्रखण्ड के नूनफारा की घटना

 जंगली सुअरों को मारने के लिए खेत में बिछाई नंगी तार के करंट के चपेट में आकर हुई घटना

मुजफ्फरपुर। दीपक तिवारी।

तीज के दिन हीं यहां हुए अमंगल हादसा हुआ।महिला की सुहाग उजड़ गयी।चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।लोगों की आंखे भर गई,जुबां खामोश हो गए। मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के पीयर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनफारा गांव में बिजली के करंट लगने से पूर्व वार्ड सदस्य सह किसान रंजीत ठाकुर की मौत हो गई। राजीव ठाकुर एवं अन्य स्वजनों ने बताया कि पास के खेत में जंगली सूअर मारने के लिए नंगा तार बिछाया हुआ था। सुबह मृतक रंजीत ठाकुर अपने बेटे सुशांत कुमार के साथ अपने खेत गए थे। इसी दौरान नंगे बिजली तार के चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। जिससे उनकी मौत हो गई। एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक पुत्र सुशांत ने बताया कि वह अपने पिता के साथ सुबह खेत जा रहे थे। इसी दौरान उसके पिता करंट के चपेट में आ गए।उन्हें भी झटका लगा और वे पीछे भागे। वे तो बच गए लेकिन पिता करंट की चपेट में आ गए,जिससे उनकी मौत हो गयी।पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद मृतक का शव गांव पहुंचते हीं परिजनों में चीख पुकार मच गई।लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घटना से गांव के लोग काफी मर्माहत हैं।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया