Farooq Abdullah : अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन पर बोले फारूक अब्दुल्ला ‘मुबारकबाद, राम केवल हिंदुओं के नहीं पूरे विश्व के…’, 

Farooq Abdullah On Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बनकर तैयार हुए भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देशभर में सियासी बयानबाजी जारी है। इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मंदिर उद्घाटन को लेकर  मुबारकबाद दी है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं बल्कि पूरे विश्व के हैं। न्यूज एजेंसी ANI से खास बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राम केवल हिंदुओं के भगवान नहीं हैं बल्कि वह पूरे विश्व के हैं। उन्होंने भाईचारे का संदेश दिया।

“भाईचारा आहिस्ता आहिस्ता खत्म हो रहा”

न्यूज एजेंसी से बातचीत में फारूक ने कहा है, “एक बात जो बहुत जरूरत जरूरी है कि भगवान राम का मंदिर खुलने वाला है. मैं उन सबको जिन्होंने इसकी कोशिश की कि उनका मंदिर बने और वह तैयार हो गया है, उनको मुबारकबाद देता हूं. भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के राम नहीं हैं बल्कि पूरे विश्व के हैं.”
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भगवान राम ने भाईचारे की बात की। उन्होंने मोहब्बत और एक दूसरे की सहायता की बात की। उन्होंने (भगवान राम) कभी भी किसी को गिराने की बात नहीं की। भले ही वह किसी मजहब, किसी जाति का हो, उसकी जुबान क्या है, यह मायने नहीं रहता. भगवान राम ने एक यूनिवर्सल मैसेज दिया है.”
फारूक कहते हैं कि आज जब यह मंदिर खुलने वाला है उस भाईचारे को बनाए रखने के लिए काम करिए जो आहिस्ता आहिस्ता हमारे वतन से गायब हो रहा है। ,

आतंकवाद पर पाकिस्तान से बातचीत की नसीहत

जम्मू कश्मीर में हाल ही में आतंकी घटनाओं में जवानों की शहादत पर दुख जाहिर करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर पाकिस्तान से बातचीत की नसीहत दी है।  फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि पड़ोसी से दोस्ती और बातचीत होनी ही चाहिए. यह याद रखा जाना चाहिए कि दोनों देश परमाणु संपन्न मुल्क हैं।
आतंकवाद को मजहब से जोड़ने की मुखालफत करते हुए उन्होंने कहा कि मजहब कभी भी आतंकवाद की इजाजत नहीं देता। आपको बता दें कि अभी तीन दिन पहले ही फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि अगर आतंकवाद पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बात नहीं की जाएगी तो कश्मीर की स्थिति गाजा जैसी हो जाएगी।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच