खेती करने के आधुनिक तकनीकों से किसानों को कराया गया अवगत

किसान चौपाल में कृषि ज्ञान वाहन ने आधुनिक तकनीक से कराया रूबरू

सुभाषचंद्र कुमार

समस्तीपुर । पूसा प्रखंड के विभिन्न पंचायत के किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी के उद्देश्य से खरीफ किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में दिघरा एवं बथुआ पंचायत में गुरुवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा संचालित कृषि ज्ञान वाहन ने किसानों को जागरुक कर उन्हें कृषि क्षेत्र में फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

वहीं रासायनिक उर्वरक का उपयोग कम करने एवं खरीफ फसल की बुवाई के संबंध में किसानों को बताया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। खेती करने के आधुनिक तकनीक से भी किसानों को अवगत कराया ताकि न्यूनतम लागत व कम श्रम में अधिक उपज की प्राप्ति हो सके। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने की सलाह किसानों को दी।

यह कार्यक्रम दिघरा एवं बथुआ पंचायतों में आयोजित की गई। जिसे क्रमवार अन्य पंचायत में भी निर्धारित सूची व तिथि के अनुसार किसान चौपाल आयोजित करके किसानों को जागरूक किया जाएगा।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?