लंबित मांगों के समाधान लिए किसानों ने डीएम कार्यालय सूरजपुर पर जोरदार धरना प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा, 10% प्लॉट, आबादियों को तत्काल समाधान, नया भूमि अधिकरण कानून को लागू करने, किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाने, भूमिहीन परिवारों को वेंडिंग जोन में तय आरक्षण के तहत दुकान आवंटित करने आदि की मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा गौतम बुध नगर के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान परिषद और किसान एकता संघ तीनों संगठनों के बैनर तले किसानों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर जुलूस निकालकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

प्रर्दशन में सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, राजकरण सिंह, मुकेश कुमार राघव, अमीचंद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सीटू कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि हम किसानों के हक अधिकार की लड़ाई में उनके साथ हैं।साथ ही उन्होंने मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को रद्द करवाने एवं न्यूनतम वेतन ₹26000 घोषित करवाने की मांग पर 9 जुलाई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में किसानों से भी हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।
प्रदर्शन में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता चंदा बेगम, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, इशरत जहां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओ ने हिस्सा लिया।
जुलूस/ प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता डॉ रुपेश वर्मा, जगबीर नंबरदार, वीर सिंह नेताजी, सुखबीर खलीफा, उदल आर्य, सोरन प्रधान प्रमोद शर्मा, आदि किसान नेताओं ने किया।

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या