पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के पत्र की कड़ी निंदा
रीवा 30 मई 2026… आगामी 31 मई 2026 प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का पत्र क्रमांक 2263 दिनांक 27 मई 2026 के माध्यम से जारी यह आदेश कि मध्य प्रदेश के सभी सांसद विधायक मंत्री एवं जिला जनपद के जनप्रतिनिधि किसान भाइयों बहनों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से सुनेंगे। मंत्री प्रहलाद पटेल के उक्त आदेश का कड़ा विरोध करते हुए संयुक्त किसान मोर्चे के नेता किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव शिव सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी विगत 12 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री हैं जो लगातार किसानों मजदूरों के खिलाफ कानून बनाते आ रहे हैं। एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर जारी आंदोलनों में मोदी कार्यकाल में देश के सैकड़ो किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। तमाम किसान अभी भी जेलों में बंद है। हजारों किसान मुकदमे झेल रहे हैं। डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। खेती के उपकरण एवं खाद बीज बिजली में बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है। खाद की लाइनों में किसानों को लाठियां मिल रही है। कुल मिलाकर मोदी हुकूमत देश में उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है और किसानों के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार कर रही है। इसलिए प्रदेश सहित देश के किसान 31 मई को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात का बहिष्कार कर कड़ा विरोध दर्ज कराएं।

