सातवें दिन भी टोल प्लाजा भनेड़ा में किसानों का कब्जा

किरतपुर। भारतीय किसान यूनियन ने सातवें दिन भी भनेड़ा टोल प्लाजा पर वसूली नहीं होने दी। सोमवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। किसान अपनी मांगों पर अडिग हैं जबकि तहसील प्रशासन किसानों की मान-मनोव्वल में लगा है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर खड़ी करके उसके चारों ओर तिरपाल नुमा पन्नी बांधकर धरना दिया। बारिश के बावजूद किसान यूनियन का जोश कम नहीं हुआ। मंडल मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष बाबू राम तोमर, मण्डल प्रवक्ता आदिल जैदी ने बताया कि वे हटने वाले नहीं हैं, नेशनल हाईवे अथारिटी पहले आधे अधूरे काम पूरे करे उसके बाद वार्ता करे। आधे अधूरे पूलों का निर्माण अतिशीघ्र किया जाये, जिस मार्ग से मिट्टी उठाई गई है उस टूटे फूटे मार्ग
का निर्माण किया जाये। टोल प्लाजा पर टायलेट, बाथरूम व मेडिकल की सुविधा दी जाये। रविवार की शाम तहसील से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और धरना दे रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया। सोमवार को धरने पर भाकियू मण्डल मुरादाबाद के मण्डल अध्यक्ष बाबू राम तोमर, मण्डल प्रवक्ता आदिल जैदी, जिला उपाध्यक्ष बिजनौर चौधरी मुनेंद्र सिंह, ज़िला महासचिव मुकेश कुमार, नवाब मंसूरी, युवा मुख्य जिला महासचिव अंकित चौधरी, युवा ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक चांग्गियान, तहसील अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, सोनू चौधरी, संजीव कुमार, नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, शेख मौ० जाहिद, मौहम्मद अनवर, मुक्कर्रम अहमद, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे। धरने पर पहुंचकर सपा महिला सभा की अध्यक्ष बिजनौर श्रीमती प्रभा चौधरी ने सीता चौधरी के साथ समर्थन दिया।

  • Related Posts

    ‘आपसे सीट मांग ही कौन रहा है…’, यूपी में सपा से गठबंधन पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान!
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया