Farmers’ Demonstration : राजस्व अधिकारियों के खिलाफ किसानों का धरना जारी 

Farmers’ Demonstration : मांगें न माने जाने तक धरना जारी रखने का ऐलान 

Farmers’ Demonstration: बिजनौर। जिले में बिजली और पुलिस व राजस्व अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे उत्पीड़न व तानाशाह रवैए के विरोध में भाकियू का खुले आसमान के नीचे सिर्फ एक पेड़ के सहारे Farmers’ Demonstration आज चौथे दिन भी जिला संरक्षक मास्टर विजय पाल सिंह की अध्यक्षता व ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर विजय चौधरी के संचालन में जारी है।

Also Read : Eknath Shinde को CM बना भाजपा ने एक तीर से साधे कई निशाने 

Declaration to Stand : धरने पर बैठे किसानों के लिए किसान खुद भोजन तैयार कर रहे हैं और पास पड़ोस के फतेहपुर, जुडड़ी, सिकंदरपुर आदि गांवों के किसान अपने घरों से धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारियों के लिए दूध, आम सहित अन्य खाद्य सामग्री लेके पहुंच रहे हैं भाकियू के धरने ने जंगल में मंगल की कहावत को चरितार्थ कर दिया है भाकियू पदाधिकारियों का कहना हैं कि जब तक जिला प्रशासन हमारी मांगे पूरी नहीं करता हम धरने से घर नही जायेंगे।

Farmers' Demonstration, Protest Against sending the Farmer to Jail, Accused of Harassing Farmers

 यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है


बिजली अधिकारियों को पीटने के आरोप में जेल गए शुक्रवार को सुबह दो किसान शौवीर सिंह व राजन जेल से रिहा हो गए हैं और तीसरा किसान रोहित भी शाम को रिहा हो जायेगा। Protest Against sending the Farmer to Jail :
भाकियू की पंचायत ने निर्णय लिया की गुरुवार सुबह 11 बजे जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में बिजली वालो की झूठी तहरीर पर जेल गए निर्दोष तीनों किसानों का मल्यापर्ण कर स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा।

शुक्रवार को भाकियू के धरने के चौथे दिन ग्राम जीतपुरा खरख में किसानों के धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, लुधियांन सिंह,राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह , जितेंद्र पहलवान, डॉक्टर विजय चौधरी ने कहां कि ग्राम जीतपुरा खरख में बिजली कर्मियों के आधी रात किसानों के घरों में चोरों की तरह घुसने पर  पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और फर्जी मारपीट की तहरीर पर पुलिस ने 3 किसानों को एक तरफा कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया जनपद में ये दोहरा कानून बर्दाश्त नही किया जाएगा। 

Accused of Harassing Farmers : उन्होंने कहां कि आत्म हत्या कर चुके किसान रेवती से एक लाख के कर्ज़ पर ब्याज लेते हुए भी कर्ज वसूली के लिए अमीन सरेआम बेइज्जती करता है जिससे किसान आत्मसमन खो जाने पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेता हैं भाकियू पदाधिकारियों ने कहां कि जिला प्रशासन किसानों का करोड़ों रुपए बिना ब्याज के दबाए बैठी बिलाई, नजीबाबाद, चांदपुर व बिजनौर गन्ना मिली के खिलाफ कोई एक्शन लेता। अभी भी किसानों का अरबों रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान दबाए बैठी गन्ना मिले ब्याज खा लाभ कमा रही हैं।

भाकियू के धरने के आज चौथे दिन  जिला संरक्षक मास्टर विजयपाल सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, जिला सचिव डालचंद प्रधान, विकास कुमार,  हुकम सिंह गुर्जर, तहसील अध्यक्ष बिजनौर कोमन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदपुर देवमल डॉ विजय चौधरी, महिपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र पहलवान, सतपाल सिंह, पंकज सहरावत, कल्याण सिंह, रवि शेखर तोमर, जय सिंह, अनिल पहलवान, उदयवीर सिंह, , नितिन कुमार, धीरज कुमार, तेजपाल सिंह, यशपाल सिंह, राजन, मोहन वीर, गुड्डू भाई, सुधांशु चौधरी, नवनीत कुमार आदि सैंकड़ो किसान धरने पर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’