Site icon Thenews15.in

सरकारी खरीद केंद्रों पर लुट रहे किसान

खरीद केंद्र तक बिक रहे : रघु ठाकुर

 

मध्य प्रदेश में सरकार के अनुसार अभी तक 69_2 लाख टन गेहूं की खरीद हुई है और 1 करोड़ टन से अधिक खरीदी का लक्ष्य है. गेहूं खरीदी को जो जूट बेग दिए जाते हैं उनका वजन लगभग 660 ग्राम और प्लास्टिक बेग का वजन 200 ग्राम के करीब होता है.
परन्तु खरीद केंद्रों में जूट बेग का 1 किलो और प्लास्टिक बेग का 300 ग्राम वजन के मान से गेहूं काटा जा रहा है. याने प्रति सौ किलो गेहूं की खरीद पर 600 ग्राम गेहूं जो लगभग 15 रुपये का होता है काटा जा रहा है. और इस तरह किसानों के अभी तक 103 करोड़ रुपये काट लिए गए हैं और लक्ष्य पूरा होने पर 150 करोड़ रुपये काट लिए जायेंगे.
कुछ खरीद केंद्रों के लोगों ने बताया कि उन्हें खरीद केंद्र लेने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत देना पड़ा है. अतः किसानों की नियम से ज्यादा कटौती से ही भरपाई होगी.
मुख्यमंत्री जी से अपील हे कि सरकारी खरीद केंद्रों पर प्रक्रिया बदली जाय. तथा
किसानों के तय मानक के अनुसार किसान के गेहूं के वजन से 630 ग्राम प्रति बोरी की दर से काटकर बक़ाया की कीमत की राशि किसान के खाते में आन लाइन तत्काल डाल कर उसकी पर्ची किसान को दी जाये.
रघु ठाकुर
संरक्षक लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी

Exit mobile version