13-14-15 सितम्बर को मुलताई में होगा किसान सत्याग्रह

किसान सत्याग्रह का आमंत्रण लेकर किसान नेता गांव-गांव पहुंच रहे

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि लगातार वर्षा से सोयाबीन की फसल खराब होने, फसल अत्यधिक बढ़ने से फलियां कम लगने तथा कृषि में बढ़ती लागत और 12 वर्ष पूर्व के भाव पर सोयाबीन की खरीद होने से किसानों में भारी आक्रोश है। जिससे किसानों द्वारा किसान आंदोलन चलाने की संभावना दिखलाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष समिति द्वारा सोयाबीन की 8000 रूपये प्रति क्विंटल पर खरीद कराने तथा खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर फसल बीमा का शीघ्र भुगतान कराने की मांग को लेकर एसडीएम मुलताई के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया तथा स्वयं उन्होंने बैतूल पहुंचकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा है।
डॉ सुनीलम ने प्रदेश के सभी किसान संगठनों से अपील की है कि वे इस मुहिम में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें ताकि किसानों को फसल का उचित दाम मिल सकें।
जिलाध्यक्ष जगदीश दोड़के ने बताया कि सोयाबीन की खरीद 8000 रूपये प्रति क्विंटल पर कराने तथा लगातार बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कराने सहित अन्य मांगों को लेकर 13 से 15 सितंबर को मुलताई में किसान सत्याग्रह का आमंत्रण लेकर किसान नेता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। पूर्व विधायक डॉ सुनीलम की उपस्थिति में ग्राम परमंडल, कान्हा बघोली, बिहरगांव में किसानों की बड़ी बैठकें हुई है।
सपा जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि सोयाबीन की फसल उगाना अब घाटे का सौदा बन गया है। पहले की तुलना में सोयाबीन का उत्पादन आधे से भी कम हो गया है जबकि लागत दोगुनी हो गई है।
किसान नेताओं ने गांव गांव पहुंचकर क्षेत्र के किसानों से बड़ी संख्या में किसान सत्याग्रह में भागीदारी करने की अपील की है। आज बाडे़गांव, करपा, टेमझिरा, बरर्ई, ब्राह्मणवाड़ा, खेड़ली बाजार, बम्हणी, हरणाखेड़ी, सर्रा आदि गांवों में पहुंचकर पर्चे बांटे गए।

  • Related Posts

    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का दर्शक…

    Continue reading
    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट और राष्ट्रीय अधिकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    ‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    ‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल