किसान संगठन लोकसभा चुनाव के लिए जारी करेंगे किसान एजेंडा : राजीव यादव

भूमि अधिग्रहण के सवाल पर जवाब देना होगा राजनीतिक दलों को
आजमगढ़ 20 अप्रैल 2024. सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने भूमि अधिग्रहण का संकट झेल रहे किसानों की मांगों को लेकर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आजमगढ़ के किसानों का एजेंडा जारी करेंगे.
पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव और सोशलिस्ट किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव यादव ने कहा कि सत्ता के गुरुर में किसानों की जमीनें छीनने की जो साजिश कर अन्नदाता की नीदें उड़ा दी आगामी चुनावों में उनकी नीदें किसान उड़ा देंगे. विकास के नाम पर निजी कंपनियों को औने-पौने दाम में किसानों की जमीनें देकर चोर दरवाजे से इलेक्ट्रोरल बांड का गंदा धंधा किसान-मजदूर-नौजवान समझ गया है. आजमगढ़ एयरपोर्ट भी इसी फर्जीवाड़े के तहत बनाया गया है और इसका अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप कर कंपनियों से कमीशन उगाहने की फिराक में सरकार है. पिछले महीने जिस एयरपोर्ट को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे उससे जो जहाज जा रही है उसमें कभी भी छह-दस से अधिक यात्री नहीं गए. यह एयरपोर्ट सिर्फ चुनावी झुनझुना है.
आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर किसानों के सवाल का जवाब हर प्रत्याशी को देना होगा. अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे इंडस्ट्रियल कारीडोर या पार्क के नाम पर किसान एक इंच जमीन नहीं देंगे. कृषि योग्य भूमि जितना रोजगार देती है उतना कोई कंपनी नहीं दे सकती. अनाज फैक्ट्री में नहीं पैदा हो सकता. भारत कृषि प्रधान देश है खेती-किसानी को उजाड़कर कोई विकास नहीं हो सकता.
  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    • By TN15
    • September 4, 2026
    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    • By TN15
    • September 4, 2026
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    • By TN15
    • September 4, 2026
    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    • By TN15
    • September 4, 2026
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?