बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी की विदाई

 सीआईएसएफ के बनाए गए डीजी

 महागठबंधन सरकार में हुई थी नियुक्ति

 पटना। बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजविंदर सिंह भट्टी अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रमुख बन गए हैं। केंद्र सरकार ने उनको CISF का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया है। आरएस भट्टी दिसंबर 2022 से बिहार के डीजीपी थे और उनकी छवि एक सख्त अधिकारी की रही है। हालांकि, उनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा और बिहार के कानून-व्यवस्था को लेकर उन पर लगातार सवाल उठते रहे। वैसे, किसी राज्य के पुलिस महानिदेशक रहते हुए केंद्रीय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में डायरेक्टर जनरल बनने वाले पहले व्यक्ति बने आरएस भट्टी हैं।
आरएस भट्टी 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं और 30 सितंबर 2025 तक CISF के DG बने रहेंगे। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार उनका कार्यकाल CISF में 13 महीने का होगा। आरएस भट्टी के बिहार से अचानक जाने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि राज्य सरकार के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे, जबकि अन्य का कहना है कि वो खुद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते थे।
हालांकि, आरएस भट्टी ने बिहार के DGP पद से इस्तीफा क्यों दिया, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरएस भट्टी राज्य सरकार के ‘लगातार हस्तक्षेप’ से नाखुश थे। खबरों के मुताबिक, आरएस भट्टी तबादलों और नियुक्तियों में पूरी तरह से स्वतंत्रता चाहते थे, लेकिन राज्य सरकार ऐसा नहीं चाहती थी। कहा जा रहा है कि आरएस भट्टी और राज्य के मुख्यमंत्री के बीच इसी मुद्दे को लेकर कई बार तनातनी भी हुई थी।
हाल ही में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि राज्य में पुलिस पर मुख्यमंत्री का कोई नियंत्रण नहीं है और तबादले और नियुक्तियां ‘पैसे के लेन-देन’ के आधार पर की जा रही हैं। आरएस भट्टी को एक कुशल और अनुभवी अधिकारी माना जाता है। देखना होगा कि नए DGP के रूप में किसे नियुक्त किया जाता है और वो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में कैसे सुधार लाते हैं?

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया