थिएटर में ‘अंतिम’ शो के दौरान फैन्स ने की आतिशबाजी, सलमान खान ने किया विरोध

मुंबई, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर चिंता जताई है, जिसमें उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ की स्क्रीनिंग के दौरान खचाखच भरे सिनेमा हॉल में फैंस ने पटाखों का इस्तेमाल किया। ‘दबंग’ स्टार ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर ²श्य का एक वीडियो साझा किया और थिएटर मालिकों से हॉल के अंदर पटाखे ले जाने की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग करना एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

45 सेकंड की इस क्लिप में दिखाया गया है कि जैसे ही सलमान ने स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तो लोगों ने उनके स्वागत में पटाखों का इस्तेमाल किया।

सलमान ने लिखा कि मेरे सभी प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे ऑडिटोरियम के अंदर पटाखे न ले जाएं क्योंकि यह एक बड़ा आग का खतरा साबित हो सकता है जिससे आपकी और दूसरों की जान को भी खतरा हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि थिएटर मालिकों से मेरा अनुरोध है कि वे पटाखों को सिनेमा के अंदर न ले जाने दें। उन्हें प्रवेश बिंदु पर ऐसा करने से रोकें। हर तरह से फिल्म का आनंद लें, लेकिन कृपया इससे बचें, मेरे सभी प्रशंसकों से मेरा अनुरोध है। धन्यवाद।

महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, ‘अंतिम’ में सलमान के बहनोई, अभिनेता आयुष शर्मा भी हैं।

Related Posts

52वे जन्मदिन पर ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती किया याद!  
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

90 के दशक की आइकॉनिक अभिनेत्री दिव्या भारती…

Continue reading
राजपाल यादव को अंतरिम जमानत, भतीजी की शादी में शामिल होंगे!
  • TN15TN15
  • February 16, 2026

नई दिल्ली। 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?