नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दापफाश, 15 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। सेक्टर-59 में चल रहे इस कॉल सेंटर के संचालक समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
जो कि मुंबई से एक माह पहले नोएडा में शिफ्ट हुए अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग अमेरिकी नागरिकों के सिस्टम पर पॉप अप भेजकर उनका बैंक खाता हैक होने का डर दिखाते थे। बताते थे आपका खाता सीज किया जा रहा है। इसे वापस खोलने के लिए ये बहुत सा पैसा नागरिकों से वसूल करते थे।

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर के बारे में शिकायत मिली थी। इसके बाद पूरी टीम को सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे इस कॉल सेंटर में भेजा गया। जांच पड़ताल में सामने आया कि ये लोग अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर रहे थे। इस मामले में 15 लेागों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें 3 महिलाएं शामिल है। इनकी पहचान निखिल राणा, वीरेंद्र रावत, समीर, संकेत शाह, मोहम्मद अली, शाहरुख खान, खान मोहम्मद दानिश, हरीश, नुमेर, .शिवम यादव, अरबाज, उबैद हुई है। इनमें से अधिकांश मुंबई निवासी है। वहीं महिलाओं में अमांडा , वेनसोन और कविनय शामिल है। ये मणिपुर की रहने वाली है। इनके पास से 27 लैपटाप, 16 मोबाइल, 1 इंटरनेट राउटर, दो इंटरनेट स्विच, 20 हेड फोन बरामद किया गया। इस मामले में सामी, वसीम और मोंटू फरार है।

डीसीपी ने बताया कि नोएडा में अभी एक महीने से थे। इससे पहले ये लोग मुंबई में अपना कॉल सेंटर चला रहे थे। इनके खातों की जांच की जा रही है। साथ ही डेटा चेक किया जा रहा है कि इन लोगों ने कितने अमेरिकियों के साथ ठगी की। इनके गैंग में लड़कियां ही अधिकतर फोन कॉल पर बात करती थी। क्योंकि ये सभी नार्थ ईस्ट की है। और इनकी इंग्लिश का पैटर्न अमेरिकी से काफी मिलता था। ऐसे में अमेरिकी नागरिक जल्दी इनकी बातों में आ जाते थे।

 

कैसे करते थे ठगी

 

डीसीपी ने बताया कि ये लोग अमेरिका में कस्टमर के सिस्टम पर पॉप अप भेज भेज कर उसके सिस्टम को हैक कर देते थे। और मैसेज भेजकर बैंक खाता हैक होने का डर दिखाया जाता था। इसी मैसेज में टेक सपोर्ट देने के नाम पर इनका मोबाइल नंबर होता था। जैसे ही अमेरिकी नागरिक इनको फोन करता था। ये अपने को माइक्रोसॉफ्ट या अन्य प्रतिष्ठित संस्थान का कर्मचारी बनकर बात करते थे। इसके बाद बैंक खाते की सुरक्षा व कंप्यूटर ठीक करने के नाम पर उससे बिटकॉइन व एप्पल ,वॉलमार्ट या फ्लिपकार्ट के कार्ड के रूप में पैसा लेते थे। यह कस्टमर से कार्ड नंबर लेकर उसको टेलीग्राम ग्रुप पर डालते थे। जिसे मोन्टू कैश करता था। इस पूरे गैंग का लीडर निखिल राणा है। ये कॉल सेंटर रात में आपरेट करते थे।

  • Related Posts

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव…

    Continue reading
    उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    सांसदों के टूट की अटकलों के बीच शिवसेना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया