फीका-फीका फाग

●●●●●●●
बदले-बदले रंग है, फीका-फीका फाग !
ढपली भी गाने लगी, अब तो बदले राग !!
●●●●●●●
फागुन बैठा देखता, खाली हैं चौपाल !
उतरे-उतरे रंग है, फीके सभी गुलाल !!
●●●●●●●
बढ़ती जाए कालिमा, मन-मन में हर साल !
रंगों से कैसे मलें, इक दूजे के गाल !!
●●●●●●●
सूनी-सूनी होलिका, फीका-फीका फाग !
रहा मनों में हैं नहीं, इक दूजे से राग !!
●●●●●●●
स्वार्थ रंगी जब भावना, रही मनों को चीर !
बोलो सौरभ फाग में, कैसे उड़े अबीर !!
●●●●●●●
मन को ऐसे रंग लें, भर दें ऐसा प्यार !
हर पल हर दिन ही रहे, होली का त्यौहार !!
●●●●●●●
फौजी साजन से करे, सजनी एक सवाल !
भीगी सारी गोरियाँ, मेरे सूने गाल !!
●●●●●●●
आओ सजनी मैं रंगूँ, तेरे गोरे गाल !
अनायास होने लगा, मनवा आज गुलाल !!
●●●●●●●
सजनी तेरे सँग रचूँ, ऐसा एक धमाल !
तुझमे खुद को घोल दूँ, जैसे रंग गुलाल !!
●●●●●●●
✍ डॉo सत्यवान सौरभ
[9:58 AM, 3/2/2023] Priyanka जी: 🌹🌹फीका-फीका फाग🌹🌹

  • Related Posts

     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    • By TN15
    • August 6, 2026
    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    • By TN15
    • August 6, 2026
    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    • By TN15
    • August 6, 2026
    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!