बेहोशी अवस्था में मिली मुखबाधिर नाबालिग, दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका

गंभीर अवस्था में नाबालिग का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

नाबालिग के चेहरे व शरीर के कई हिस्सों पर मिले जख्म के निशान, जांच में जुटी पुलिस

गिद्धेश्वर जंगल स्थित सड़क किनारे बेहोशी अवस्था में पड़ी थी नाबालिग

पुलिस व चिकित्सक ने फिलहाल कुछ बताने से किया परहेज

जमुई । ख़ैरा प्रखंड के गिद्धेश्वर जंगल मे मंगलवार की देर शाम मुखबाधिर एक नाबालिग लड़की बेहोशी अवस्था में मिली। जिसे पहचान के एक युवक के द्वारा उठाकर घर लाया गया, जहां काफी देर तक जब नाबालिग होश में नहीं आई तो परिजन द्वारा घटना की जानकारी गढ़ी थाना की पुलिस को दी गई। उंसके बाद पुलिस के द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ख़ैरा भेजा गया। लेकिन नाबालिग की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद देर रात सदर अस्पताल रेफर कर दिया।यहां डाक्टर घनश्याम सुमन के द्वारा इलाज किया जा रहा है और महिला चिकित्सक स्वेता सिंह के द्वारा जांच किया गया है।मुखबाधिर नाबालिग नवादा जिले के एक गांव की रहने वाली है लेकिन वह अपने नानी घर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है।

बताया जाता है कि मुखबाधिर नाबालिग अपनी बहन के साथ झगड़ा कर मंगलवार की दोपहर बाद गुस्सा में घर से बाहर भाग गई थी। उंसके बाद देर शाम गिद्धेश्वर जंगल में वह बेहोशी अवस्था में मिली। नाबालिग के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म के निशान पाए गए हैं जिससे नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सदर अस्पताल में नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच में जुटी हुई है। नाबालिक के होश में आने के बाद ही घटना के हकीकत की जानकारी हो पाएगी। फिलहाल डॉक्टर या पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया