बिहार में अवैध रूप से रखे गये रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, कई घर क्षतिग्रस्त

भागलपुर| बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। कहा जा रहा है कि नवगछिया बाजार में एक के बाद एक 20 से ज्यादा धमाके हुए, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह सभी धमाके रसोई गैस सिलेंडर फटने से हुए। सिलेंडर फटने के बाद वहां भीषण आग लग गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई। पुलिस पता कर रही है कि यहां इतनी संख्या में गैस सिलेंडर घर में क्यों रखा गया था।

नवगछिया के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि तीन से चार घरों को नुकसान पहुंचा है। जिनके घर में विस्फोट हुआ है उस घर को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि आग से हुए नुकसान का अंदाजा अभी नहीं लग सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि घर में इतनी संख्या में गैस सिलेंडर क्यों रखे हुए थे। यह जांच का विषय है ये पता किया जा रहा है और इस पर कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी यतेन्द्र कुमार पाल ने कहा कि सूचना मिली की घर में गैस सिलेंडर फटा है, जिसके बाद फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उसके बाद जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से घर में गैस सिलेंडर क्यों रखे गए, इसकी क्या वजह है पूरी जांच होगी।

बताया जा रहा है कि नोनिया पट्टी के एक घर में अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग का काम हो रहा था, इसी दौरान किसी वजह से यहां आग लग गई, जिसके बाद सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

Continue reading
युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज