Site icon Thenews15.in

कटरा प्रखंड राजद संगठन का विस्तार

 विकास राम और राजीव साहनी को मिली नई जिम्मेदारी

कटरा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कटरा प्रखंड इकाई में संगठन का विस्तार करते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर विकास राम और पंचायत मधेपुरा के कार्यकारी पंचायत अध्यक्ष के पद पर राजीव साहनी को मनोनीत किया गया। यह घोषणा राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव के द्वारा की गई।

इस मौके पर दर्जनों लोगों ने राजद के शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों ने गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव, बिहार के भविष्य तेजस्वी यादव और गायघाट के लोकप्रिय विधायक निरंजन रॉय की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास प्रकट किया।

सदस्यता लेने वालों में वकील साहनी, रमेश साहनी, अनरजीत साहनी, विजय साहनी, सीता राम साहनी, रंगलाल साहनी, राहुल चौधरी सहित अन्य सम्मानित साथी शामिल रहे।

Exit mobile version