आरओ एआरओ की परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया

अनुज कुमार शर्मा 

बिजनौर। जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर के निर्देशों के क्रम में आज अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती वान्या सिंह द्वारा कल आयोजित होने वाली आरओ एआरओ की परीक्षा को नकल विहीन, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कल संपन्न होने वाली आरओ एआरओ की परीक्षा में लगभग
13000 परीक्षार्थी प्रतिभा करेंगे, परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिले भर में 33 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान बिजनौर के RJP इंटर कालेज, RBD महिला डिग्री कालेज, KPS महिला इंटर कालेज, DAV इंटर कालेज, GIC इंटर कालेज सहित अन्य कई स्कूलों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में स्थापित परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों, परीक्षार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल एवं शौचालयों सुविधाओं का मुआयना किया और केंद्र व्यवस्थापकों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को यह भी निर्देशित किया कि बरसात के मौसम के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने के दृष्टिगत जनरेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए ताकि परीक्षा के दौरान में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाए।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव, आयोग के पर्यवेक्षक सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!