जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आयोजित हुआ ईएसएम आउटरीच कार्यक्रम

 पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और कल्याण पर विशेष जोर

मुजफ्फरपुर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा मंगलवार को एक विशेष ईएसएम आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर यू.के. त्रिपाठी ने की। उन्होंने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए बताया कि उनके पदभार संभालने के बाद से अब तक करीब 100 भूमि विवादों का सफलतापूर्वक समाधान कराया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय पूरी गंभीरता के साथ पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य कर रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मार्च माह में केंद्रीय कारा में बंद तीन पूर्व सैनिकों का लाइफ सर्टिफिकेट तैयार कर उन्हें पुनः पेंशन सुविधा से जोड़ा गया है।

कार्यक्रम में चेकमेट सिक्योरिटी सर्विसेज के प्रतिनिधि द्वारा जामनगर में सुरक्षा गार्ड के रूप में पूर्व सैनिकों की भर्ती की जानकारी दी गई।

नोडल पूर्व सैनिक मनोज कुमार सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया और पूर्व सैनिकों को डीएसपी खाता, दस्तावेज त्रुटियों के सुधार और पेंशन खाता को संयुक्त खाता में बदलने के लिए जागरूक किया।

सम्मान समारोह:

पूर्व सैनिकों की सेवा के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए विंग कमांडर यू.के. त्रिपाठी ने पूर्व वायु सैनिक मनोज कुमार सिंह और कार्यालय कर्मी सोनू कुमार को सम्मानित किया।

उपस्थित प्रमुख लोग:

मनोज कुमार सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष दीनबंधु शाही, कैप्टन आर.डी. राय, बीरेंद्र मिश्रा, राम नरेश सिंह, अरविंद कुमार, रामचंद्र चौधरी, परीक्षण चौधरी, सत्येंद्र सिंह, रणविजय कुमार, राणा प्रताप सिंह, उमेश पाण्डेय, विनय कुमार, रामदेव ठाकुर, चंद्रभूषण राय, लालबाबू महतो, अरुण कुमार, एन.के. सिंह, आर.के. सिंह, गणेश रजक, बालकृष्ण मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अवधेश चौधरी सहित कई गणमान्य पूर्व सैनिक व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी