सिर्फ 40 दिन में दूसरी बार भाजपा में एंट्री, विधायक बलविंदर लड्डी ने फिर छोड़ी कांग्रेस

द न्यूज 15 

चंडीगढ़ । पंजाब में हरगोविंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लड्डी फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। 40 दिन के अंदर उन्होंने तीसरी बार पार्टी बदली है। लड्डी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। वह 28 दिसंबर को भजपा में शामिल हुए। 3 जनवरी को दोबारा कांग्रेस में लौटे और फिर एक बार भाजपा में आ गए हैं। इससे पहले 3 जनवरी को उन्होंने हरीश रावत और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में कांग्रेस जॉइन की थी। उससे पहले 28 दिसंबर को नई दिल्ली में उन्होंने भाजपा जॉइन की थी। लड्डी कैप्टन अमरिंदर सिंह के वफादार माने जाते हैं। हालांकि उन्होंने कैप्टन की नई पार्टी न जॉइन करके भाजपा में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है। हालांकि 3 जनवरी को उन्होंने भाजपा को झटका दे दिया और कांग्रेस में लौट गए।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बटाला में लड्डी को भाजपा में शामिल करवाया। वहां बटाला से भाजपा प्रत्याशी फतेहजंग बाजवा भी मौजूद थे। लड्डी को भी बाजवा गुट का ही माना जाता है। बता दें कि लड्डी को हरगोविंदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। यह सीट गुरदासपुर में आती है। यहां से कांग्रेस ने मनदीप सिंह को टिकट दिया है।
पंजाब सीएम चन्नी के भतीजे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने के बाद लड्डी ने यह भी कहा था कि उनसे गलती हो गई है। उन्होंने कहा था, एक नेता के तौर पर मेरा जन्म कांग्रेस में हुआ था। भाजपा में जाना गलत फैसला था। पहले मुझे लगा था कि कांग्रेस मुझे नजरअंदाज कर रही है लेकिन फिर नेतृत्व ने मुझे बुलाया और मेरी बात सुनी। सारी बातें समझ में आने के बाद मैंने पार्टी में वापसी का फैसला किया है।

Related Posts

‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

पंजाब में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!