महाराष्ट्र के सोलापूर शहर में एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज के 20 वर्षीय छात्र विद्याधर प्रकाश शिंदे ने गुरुवार रात (18 दिसंबर 2025) को अपने बॉयज हॉस्टल की कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विद्याधर ई एंड टीसी (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन) ब्रांच के दूसरे साल का छात्र था और मूल रूप से सोलापूर जिले के उमरगा तहसील के रहने वाले थे।
घटना कैसे हुई और शव कैसे मिला?
घटना कैसे हुई और शव कैसे मिला?
विद्याधर अपने पिता से रोज रात को फोन पर बात करता था। गुरुवार रात को तय समय पर फोन न आने से उसके पिता चिंतित हो गए। शाम करीब 8:30 बजे पिता ने सीधे हॉस्टल प्रशासन को फोन किया। हॉस्टल स्टाफ ने तुरंत विद्याधर के कमरे का गेट खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने अंदर झांककर देखा, तो विद्याधर बेडशीट से बनी रस्सी से छत के पंखे से लटका मिला।
पुलिस को सूचना मिलते ही सोलापूर तालुका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और मौत के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

