ग्रेटर नोएडा में दिन-दहाड़े पुलिस और बदमाश बीच मुठभेड़

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। थाना इकोटेक-3 क्षेत्र ग्रेटर नोएडा के में शुक्रवार को दिन दहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच गोली चल गई। इस घटना में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से बदमाश घायल हो गया। घायल हुए बदमाश की पहचान एनसीआर के शातिर मोबाइल फोन व चेन झपटमार के रूप में हुई है। इसके खिलाफ थाना बादलपुर में विभिन्न मामलों में पांच मुकदमें दर्ज है।

थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा चोगानपुर गोल चक्कर के पास सूरजपुर से एसीई सिटी गोल चक्कर की तरफ जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान अपाचे मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया, किन्तु वह नहीं रुका और मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से चौगानपुर से एसीई सिटी गोल चक्कर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर भगाने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल का पीछा किया गया तो बाइक सवार द्वारा खुद को घिरता देख एसीईसीटी गोलचक्कर के पास जलपुरा जाने वाली सर्विस रोड पर मोटरसाइकिल को नीचे डालकर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश की पहचान रवि पुत्र राजा राजकुमार निवासी निहाल विहार, 50 फुटा रोड, दिल्ली वर्तमान पता ग्राम शाकीपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर उम्र 28 वर्ष के रूप में हुयी है। बदमाश के कब्जे से लूट व डकैती के 3 मोबाइल फोन, बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा मय 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को इलाज को अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद