मतदान के लिए कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन : डीएम

ऋषि तिवारी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में कंपनियों और दफ्तरों, अन्य उपक्रम में नौकरी करने वालों को मतदान के लिए छुट्टी मिलेगी, ताकि वह अपने घर जाकर मतदान कर सके। मतदान के दिन कर्मचारियों की छूट्टी का वेतन भी नहीं काटा जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि गौतमबुद्धनगर स्थित विभिन्न कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक या अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत ऐसे कर्मचारियों जिन्हें किसी अन्य जनपद या प्रांत में अपने मताधिकार का प्रयोग करना है, उन्हें उनके नियोजकों द्वारा सम्बन्धित प्रान्त या जनपद में होने वाले मतदान दिवस पर मतदान करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उक्त दिवस का सवेतनिक अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में छोटी बड़ी 20 हजार के आसपास कंपनियां है। जिनमें लाखों कर्मचारी नौकरी करते है। कारोबारियों के अलावा अन्य औद्योगिक ईकाईयों में भी दूसरे राज्यों के लोगों की भरमार है। उत्तर प्रदेश के राज्यों के अलावा, बिहार, दिल्ली, हरियाणा समेत देशभर के कोने-कोने से लोग यहां नौकरी कर रहे हैं। देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई 2024, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून 2024 को लोकसभा चुनाव की तरफ से तिथियां निर्धारित की गई है।

  • Related Posts

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

    Continue reading
    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला