आर्थिक शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले किया प्रदर्शन

नोएडा। मैसर्स होम इटटू बी- 96, 106 व 109 सेक्टर- 5, नोएडा के मालिकान होश में आओ- कर्मचारियों का शोषण उत्पीड़न करना बंद करो! सभी श्रमिकों के  नाम- कम्पनी के मास्टर रोल पर दर्ज करो! झूठे आरोप लगाकर कार्य से रोके गए श्रमिक अरुण कुमार पटेल को- क्षतिपूर्ति सहित कार्य पर बहाल करो! होम इटटू के प्रबंधकों की मनमानी नहीं चलेगी- श्रम कानूनों का पालन करना होगा आदि जोरदार नारेबाजी के साथ कंपनी के गेट पर आज 20 नवंबर 2025 को सीटू के बैनर तले दूसरे दिन भी  प्रदर्शन कर जोरदार तरीके से अपने हक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद किया।
कर्मचारियों के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि उक्त उद्योग में फर्नीचर बनाने का कार्य होता है। संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली विधिक सुविधा से वंचित रखते हुए मालिकान उनका आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे है, जिसे हमारा संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव राम स्वारथ ने कर्मचारियों के शोषण- उत्पीड़न करने के लिए कम्पनी प्रबन्धकों की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा संगठन कंपनी प्रबंधन को एक सप्ताह का समय दे रहा है या तो श्रमिकों के साथ वार्ता का सम्मानजनक समझौता कर ले अन्यथा कर्मचारी संस्थान स्तर पर हड़ताल कर सीटू के बैनर तले बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए कंपनी के मालिकान पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश