फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, कुलसचिव के साथ की मारपीट

 सैलरी नहीं मिलने से हैं नाराज

 भागलपुर। अपने कारनामों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है. बवाल कुछ इस कदर हुआ कि कुलसचिव के चेम्बर में ही नाराज कर्मचारियों ने घुसकर पिटाई कर दी गयी. इस घटना से विश्वविद्यालय की छवि एक बार फिर दागदार हुई है. टीएमबीयू के कर्मचारी पिछले कई दिनों से वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. आखिरकार कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया. कर्मचारी आपा खो बैठे और कुलसचिव के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी.
लंबे वक्त से वेतन की मांग कर रहे गुस्साए कर्मचारियों ने कुलसचिव का घेराव किया. इस दौरान उनका फोन खींचा, मुक्का मारा, हाथ लॉक कर बदतमीजी की. उनका टेबल पर रखे सामान को भी नीचे पटक दिया. लगातार वेतन की मांग कर रहे कर्मचारियों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी. वेतन भुगतान के लिए कुलसचिव की लिखित सहमति के लिए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था जो कि उग्र हो गया.
टीएमबीयू के कुलसचिव प्रोफ़ेसर विकास चंद्रा के चैंबर में ही उनके साथ मारपीट की गई. कर्मचारियों का कहना था कि सबको वेतन दिया गया, सरकार ने ऐलान भी किया था कि छठ से पहले सबको वेतन दे दिया जाएगा. पेंशनधारियों का वेतन भेजा लेकिन शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया. कुलसचिव ही कर्मचारियों से उलझ गए. जो भी हुआ है कुलसचिव की वजह से हुआ है. कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन के बाद कुलसचिव ने वेतन के लिए हस्ताक्षर कर दिए.
विश्विद्यालय में यह सब तब हुआ है जब कुलाधिपति सह राज्यपाल विश्विद्यालय पहुचने वाले हैं. 14 नवंबर को वह विश्विद्यालय आएंगे इससे पहले कर्मचारियों ने का गुस्सा फूट पड़ा और कुलसचिव उसका शिकार बने. हालांकि इधर मामले में कुलसचिव ने कोई बयान नहीं दिया. छठ पर्व बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है.

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुल्क की बेबसी पे …

    मुल्क की बेबसी पे …

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    आजमगढ़ में ख़राब सिस्टम की भेंट चढ़ गया अच्छा-खासा परिवार!

    आजमगढ़ में ख़राब सिस्टम की भेंट चढ़ गया अच्छा-खासा परिवार!

    ‘ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो’, SIR के विवाद पर क्या बोला विपक्ष?

    ‘ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो’, SIR के विवाद पर क्या बोला विपक्ष?

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल