जिला अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक

ऋषि​ तिवारी
नोएडा। जनपद में अग्नि आपदाओं से निपटने और इससे होने वाली जनहानि एवं धनहानि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभाागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर की बैठक सम्पन्न हुयी, जिसमें जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न कारखाने, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, मॉल, रेजिडेंशियल सोसायटी आदि में अग्नि से बचाव हेतु विभिन्न उपायों के बारे में चर्चा की और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के बड़े-बड़े मॉल में अग्निशमन यंत्र की जांच करा ली जाए एवं हॉस्पिटलों में भी अग्निशमन यंत्र कार्यशील है कि नहीं इसकी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जनपद के समस्त कारखाने, शिक्षण संस्थानों, मॉल, हॉस्पिटल में सुरक्षा की दृष्टिगत सुरक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जायें।

जिलाधिकारी ने कहा कि बेसमेंट एरिया में कार्य के दौरान डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए, जिसमें संभावित आपातकालीन स्थिति में बचाव हेतु हर विवरण उपलब्ध हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जो भी प्रतिष्ठान नियमों को अनदेखा कर बनाये गये है एवं अवैध रूप से चलाये जा रहे है, जिसका कोई अनुमति नहीं ली गयी हो, उसको नोटिस देकर बंद कर दिया जाए। रेजिडेंशियल सोसायटी में कमर्शियल एक्टिविटी नहीं होनी चाहिए। जो भी कारखाने, प्रतिष्ठान, मॉल, हॉस्पिटल, मैरिज होम मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं और अवैध चल रहे है, उनको आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत नोटिस जारी करते हुये नियामानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायें। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि सभी को अपने-अपने विभागों की आपदा प्रबंधन योजना भी प्रस्तुत करें। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिला अधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिला अधिकारी सदर चारूल यादव, उप जिला अधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिला अधिकारी जेवर अभय कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज