पुतिन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में रूस बना दुनिया का सबसे बदतर देश

द न्यूज 15

नई दिल्ली । यूक्रेन पर हमलावर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की विस्तारवादी नीति सिर्फ फायदा ही नहीं पहुंचा रही है बल्कि रूस को इससे तगड़ा नुकसान भी हो रहा है। इस युद्ध के पहले ही दिन से तमाम देश और दुनियाभर की दिग्गज कंपनियां रूस पर अनेक प्रतिबंध लगा रही हैं। देखते ही देखते हालत यह हो गई है कि अब रूस और पुतिन के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। रूस सबसे ज्यादा बैन झेलने वाला राष्ट्र बन गया है। इस मामले में अब रूस ने ईरान और उत्तर कोरिया को भी पीछे छोड़ दिया है।
प्रतिबंधों की संख्या 5530 से ज्यादा : दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान ही रूस पर नए-नए प्रतिबंध लगने शुरू हुए जो अब तक जारी हैं। ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में कैस्टेलम सर्विस के हवाले से इस बारे में विस्तृत तरीके से बताया है। इसमें जिक्र है कि 22 फरवरी से अब तक रूस पर 2778 नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। नए प्रतिबंधों की घोषणा के बाद लगाए गए कुल प्रतिबंधों की संख्या 5530 से ज्यादा हो गई है। रूस ने इस मामले में ईरान को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसके खिलाफ पिछले 10 सालों में 3616 प्रतिबंध लगाए गए हैं।
तमाम देशों से बैन झेल रहा रूस : यह भी बताया गया कि 22 फरवरी से अब तक रूस के खिलाफ लगाए गए अधिकांश प्रतिबंध (2427) वहां के कुछ प्रतिष्ठित लोगों के खिलाफ हैं। जबकि 343 प्रतिबंध संस्थाओं के खिलाफ लगाए गए हैं, जो आमतौर पर कंपनियां या सरकारी एजेंसियां हैं। रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने वालों में स्विट्जरलैंड (568), यूरोपीय संघ (518), फ्रांस (512) और अमेरिका (243) शामिल हैं।
रूस पर पहले भी लग चुके हैं अमेरिकी प्रतिबंध : एक तथ्य यह भी है कि यूक्रेन युद्ध से पहले, रूस के खिलाफ कई अमेरिकी प्रतिबंध 2016 के चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए किए गए थे। इसके अलावा विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध में शामिल किसी भी देश की इकोनॉमी पर निगेटिव इम्पैक्ट डालता है। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का भी इसी तरह का इम्पैक्ट देखने को मिल रहा है, जो रूस के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
प्रतिबंधों पर रूस की प्रतिक्रिया : रूस पर लग रहे प्रतिबंधों के बीच रूस ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। रूस ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि वह अपने ऊपर हो रहे एक्शन को जवाब देने पर काम कर रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय के आर्थिक सहयोग विभाग के निदेशक ने आरआईए समाचार एजेंसी के हवाले से कहा कि रूस की प्रतिक्रिया तेज, विचारशील और संवेदनशील होगी। इतना ही नहीं हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी इस मामले पर दुनिया को आगाह किया कि रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंध विश्व अर्थव्यवस्था को धीमा कर देंगे।
यूक्रेन का NATO को लेकर बड़ा बयान : उधर अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने स्पष्ट कह दिया है यूक्रेन अब NATO की सदस्यता की मांग नहीं करेगा। रूस की मांगों के बारे में जेलेंस्की ने कहा कि वह बातचीत करने को तैयार हैं। जेलेंस्की ने कहा कि वह केवल सुरक्षा की गारंटी मांग रहे हैं। जेलेंस्की के इस बयान के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा लग रहा है कि यूक्रेन अब जल्द ही हथियार डाल देगा।

Related Posts

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

इधर ईरान-इजरायल युद्ध चल रहा है दूसरी ओर अफगान…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

  • By TN15
  • March 13, 2026
बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

  • By TN15
  • March 13, 2026
तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया!