परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत योग्य दम्पत्तियों का होगा बंध्याकरण

 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरवारी पोखरा में परिवार नियोजन पखवाड़ा का हुआ आयोजन

नियोजन की अस्थायी सामग्रियों के वितरण के साथ बंध्याकरण हेतु किया गया जागरूक

बिट्टू कुमार

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जन-समुदाय में परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरवारी पोखरा में परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसमें जीएनएम, एएनएम, आशा के सहयोग से परिवार नियोजन की अस्थायी सामग्रियों में कंडोम, माला, छाया, कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई का स्टॉल लगाया गया जहाँ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को अस्थायी व स्थायी विधियों को अपनाने हेतु जागरूक किया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने डॉ शाहबुद्दीन बताया कि 31 जुलाई 2024 तक ‘परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा योग्य दम्पतियों को इच्छित सेवा प्रदान किया जा रहा है। बीसीएम समीर अमित एफपीसी प्रताप कोसायरी ने बताया कि ई-रिक्शा (सारथी रथ) के माध्यम से पंचायत के हाट बजार, महादलित टोला व अन्य स्थानों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ई-रिक्शा पर आशा फैसिलिटेटर को प्रतिनियुक्त किया गया है।

दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर जरूरी
डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखना चाहिए ताकि महिला का शरीर पूरी तरह से दूसरे गर्भधारण के लिए तैयार हो सके। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को भी सुधारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नव दम्पतियों को शादी के दो साल बाद ही बच्चे के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि पहले जरूरी है कि पति-पत्नी एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझें, परिवार को समझें और अपने को आर्थिक रूप से इस काबिल बना लें कि अच्छी तरह से बच्चे का लालन-पालन कर सकें, तभी बच्चा पैदा करने की योजना बनाएं।
इस मौके पर डीयूएचसी चन्द्र किशोर, आरबीएसके डीसी रंजन मिश्रा, डीसीक्यूए डॉ आलोक कुमार, बीसीएम समीर, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रिंकी, अमित अयान प्रखंड परिवार कल्याण परामर्शी पीरमल स्वास्थ्य एवं पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि, यूपीएचसी स्टाफ, एएनएम एवं आशा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस