चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को “बेबुनियाद और गैर-जिम्मेदाराना” करार देते हुए खारिज किया। आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक लोकसभा चुनाव 2024 की मतदाता सूची को लेकर कोई अपील दायर नहीं की, जो कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 के तहत उपलब्ध कानूनी उपाय है। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव के लिए दायर 10 याचिकाओं में से एक भी कांग्रेस के किसी हारे हुए उम्मीदवार ने दायर नहीं की। आयोग ने राहुल के आरोपों को धमकी भरा और अनुचित बताते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी संवैधानिक संस्था को निशाना बनाती है और अगर सबूत हैं तो कोर्ट में याचिका दायर कर फैसले का इंतजार करना चाहिए।
राहुल गांधी के वोटों की चोरी वाले बयान पर चुनाव आयोग की दो टूक

