मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी 11 विधान परिषद् के लिये निर्विरोध निर्वाचित

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के 6 और महागठबंधन के 5 उम्मीदवार विधानपरिषद के लिये निर्विरोध निर्वाचित किए गये । बिहार विधान सभा सचिव राजकुमार ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद के लिए विधानसभा कोटे के ग्यारह प्रत्याशियों की जीत की औपचारिक घोषणा की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं खालिद अनवर तथा भाजपा के मंगल पांडेय, डा.लाल मोहन गुप्ता एवं अनामिका सिंह , हम के संतोष कुमार सुमन, राजद के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, सैयद फैसल अली एवं डा. उर्मिला ठाकुर और भाकपा माले से शशि यादव के विधानपरिषद के लिए निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा,पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री विजय चौधरी, विजेन्द्र यादव,श्रवण कुमार समेत कई सांसद व विधानमंडल के सदस्य उपस्थित थे।
भाजपा से अनामिका सिंह और लाल मोहन गुप्ता, राजद से फैसल अली तथा उर्मिला ठाकुर और भाकपा माले नेत्री शशि यादव विधानपरिषद के लिए नये चेहरे हैं ।
जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी चौथी बार तथा भाजपा के मंगल पांडेय,जदयू के खालिद अनवर और हम के संतोष कुमार सुमन पुनः विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वहीं राजद के अब्दुल बारी सिद्दिकी लम्बे समय के बाद विधान परिषद के दोबारा सदस्य बनेंगे ।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार