अठारहवाँ मौलाना आजाद शैक्षणिक महोत्सव-2024

न्यू हॉराइज़न स्कूल, निज़ामुद्दीन द्वारा दो दिवसीय ‘अठारहवाँ एन.एच.एस. मौलाना आज़ाद शैक्षणिक महोत्सव-2024’ 13 -14 नवंबर, 2024 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यकम में मुख्य अतिथि श्रीमान हसीब अहमद (आई.ए.एस., पूर्व रजिस्ट्रार जामिया मिल्लिया इस्लामिया, पूर्व सचिव NCTE भारत सरकार) रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमान हसीब अहमद साहब, विद्यालय के आदरणीय शबी अहमद (अध्यक्ष WEDO), आदरणीय कमाल फारुकी (चेयरमैन), आदरणीय मो. नकी (मैनेजर), आदरणीय सुल्तान चौधरी (सचिव), सुश्री सुमेरा खान (प्रधानाचार्या)
के करकमलों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।इसके उपरांत इंग्लिश, उर्दू, कॉमर्स, सोशयोलॉजी-साइकोलॉजी, साइंस, मैथ, स्पोर्टस्, कला, संगीत, नृत्य, सोशल साइंस, कॉमर्स, आर.टी., कंप्यूटर एवं हिंदी विषय से सम्बंधित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी विषयों की प्रतियोगिताओं में इस वर्ष दिल्ली के विभिन्न विद्यालयों के 735 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। हिंदी विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल के रूप में देशबंधु कॉलेज से आए प्रो. बजरंग बिहारी तिवारी और श्यामलाल कॉलेज ( सांध्य ) से आए डॉ.नीरज कुमार मिश्र ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के साथ इस पूरे आयोजन को बहुत सराहा।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!