विचार की मिट्टी का असर!

राजकुमार जैन

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के चुनाव को लेकर दिल्ली के सोशलिस्टों के संगठन “समाजवादी समागम” तथा हिंदुस्तान के लाखों मजदूरों द्वारा चुनी गयी अनेकों यूनियनों के संयुक्त संगठन “हिन्द मजदूर सभा” की ओर से “इंडिया गठबंधन” के उम्मीदवारों के समर्थन के लिए सभा का आयोजन हुआ। मोदी सरकार के नए कानून के मुताबिक किसी भी राजनीतिक सभा के लिए दिल्ली में बने  सभागार का इस्तेमाल केवल राजनीतिक पार्टी ही कर सकती है, कोई भी सामाजिक, नागरिक सगंठन,  गैर दलीय संगठन को राजनीतिक सभा करने की इजाजत नहीं है। हमारे साथियों ने एवाने  गालिब, माता सुंदरी रोड के हाल को चुना था, परंतु वहां के पदाधिकारी ने हाल देने से मना कर दिया, तब नए कानून का पता चला। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस  के सभागार में, सभा का आयोजन हुआ। भयंकर तपती हुई दिल्ली की दोपहरी में हाल खचाखच भरा हुआ था। उसमें दो महत्वपूर्ण भाषण सुनने को  मिले। अध्यक्ष की कुर्सी पर मुझे बैठा दिया गया था, इसलिए ध्यान से सुनना ही था।
“हिंद मजदूर सभा” के महासचिव सोशलिस्ट नेता साथी हरभजन सिंह सिद्धू ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जम्हूरियत को खत्म करने, कामगारों, मजदूरों, किसानों, नौजवानों के साध हो रही नाइंसाफी, कामगार कानूनों, उनकी सेवा शर्तों, हिंदुस्तान के सरकारी संस्थाओं की मिल्कियत की जमीनों की लूट पर सिलसिले वार,परत दर परत उखाड़ते हुए, दर्द भरी तीखीं आवाज में दिल्ली प्रदेश कांगेस के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व दिल्ली- हरियाणा के प्रभारी, श्री दीपक बाबरिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि नई बनने वाली सरकार में  कैसे  मजदूर कानूनों में हमें तब्दीली लानी होगी।
कांग्रेस महासचिव का भाषण भी असरदार था।  गुरबत के मारे, बेसहारा, बेरोजगार, मजदूरों, किसानों, नौजवानों, मजहब जाति के झगड़े  के बारे में गहराई से एक-एक सवाल पर अपनी बात कह रहे थे। भाषण के बाद उनसे बातचीत में मुझे पता चला कि उनके मरहूम पिताजी भी सोशलिस्ट विचारधारा के थे। जयप्रकाश नारायण, युसूफ मेहर अली जैसे सोशलिस्टो से उनका सम्पर्क था। तब मुझे उनके भाषण की बुनियाद, तधा नई रोशनी की आहट महसूस हुई।

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    लद्दाख में हिंसा को लेकर गिरफ्तार किए गए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज