प्रेशर पॉलिटिक्स का असर! I.N.D.I.A गठबंधन के संयोजक बनेंगे नीतीश कुमार

Nitish Kumar News: हाल ही में दिल्ली में जेडीयू की बैठक हुई थी. इस बैठक में नीतीश कुमार ने कांग्रेस को लेकर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस उनके काम की चर्चा नहीं करती 

नीतीश कुमार की प्रेशर पॉलिटिक्स असर कर रही है। अब I.N.D.I.A Alliance: इंडिया गठबंधन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के संयोजक बन सकते हैं। नीतीश के एक्शन से कांग्रेस और राजद में खलबली मच गई है।  दरअसल दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद में सीएम नीतीश ने कांग्रेस से नाराजगी जताई थी।  कांग्रेस पर नीतीश कुमार ने हमला बोला था।

दरअसल, नीतीश कुमार में दिल्ली में हुई जेडीयू की बैठक में कांग्रेस को निशाने पर लिया था।  सीएम नीतीश ने कहा था कि कांग्रेस उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा नहीं करती है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि बीजेपी उनके काम को अपने काम में जोड़ लेती है। इससे पहले भी विधानसभा चुनावों के दौरान नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर तंज किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का ध्यान इंडिया गठबंधन से ज्यादा विधानसभा चुनावों पर है। जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार का कांग्रेस पर हमला ‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ की तरह देखा गया।

नीतीश कुमार क्यों बन सकते हैं संयोजक?

नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के कई कारण हो सकते हैं। पहला ये कि उन्होंने विपक्षी नेताओं को एकजुट करने का काम किया। बीते साल में नीतीश कुमार ने देश के अलग-अलग राज्यों का दौरा किया था और विपक्षी नेताओं/सीएम से मुलाकात की थी। नीतीश ने बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। दूसरा यह कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के सूत्रधार के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने विपक्ष को साथ चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था। जून 2023 में 15 दलों को एक मंच पर उन्होंने साथ लाया था।
नाराज बताए था जा रहे नीतीश कुमार?

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से पीएम फेस के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे किया था। इसका समर्थन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया था. सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद से नीतीश कुमार नाराज बताए जा रहे थे, क्योंकि न तो उन्हें संयोजक बनाया गया और न ही पीएम का चेहरा घोषित किया गया. हालांकि, कई मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि वो कोई पद नहीं चाहते हैं।दरअसल हाल ही में नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से इस्तीफा लेकर खुद पार्टी की कमान को संभाल लिया है। ललन सिंह पर यह आरोप था कि वह लालू प्रसाद यादव से सट रहे थे। उधर नीतीश कुमार के एनडीए में भी जाने की खबरें चलने लगी थी।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया