Education : अब शिक्षण शुल्क (एजुकेशन फीस) का आसानी से मासिक किस्तों पर करें भुगतान

Education : दिल्ली में 50,000 से ज्यादा पैरंट्स और 120 से ज्यादा स्कूलों को फी-फाइनेंसिंग मॉडल से लाभ पहुंचा रही है फाइनेंसपियर

नई दिल्ली। प्रतिदिन बढ़ती एजुकेशन फीस (शिक्षण शुल्क) हमेशा से ही हरेक अभिवावक के लिए चुनौती रही है और इससे निपटने के लिए या तो आप बच्चो का एडमिशन दोयम दर्जे के संस्थान में करवा देते है या फिर अच्छे संस्थान में पढ़ाने के लिए आप अपनी अन्य जरूरतों से समझौता करते है।

पेरेंट्स की इस समस्या को समझते हुए और उसका हल निकालने के लिए स्टार्टअप फिनटेक कंपनी फाइनेंसपियर ने फीस फाइनेंसिंग जैसी सर्विस की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत आप फीस को आसान किश्तों में वो भी बिना किसी ब्याज के चुका सकते है। दिल्ली के 120 से ज्यादा स्कूलों के साथ यह कंपनी अपना समझौता कर चुकी है और अब तक 50 हजार से ज्यादा पैंरंट्स को फीस फाइनेंस करने के सोल्यूशन प्रदान किए हैं। साथ ही फाइनेंसपीयर छात्रों को मुफ्त बीमा की सुविधा भी ऑफर कर रही है जिसके अंतर्गत किसी भी तरह की अनहोनी होने पर कंपनी शैक्षिणिक संस्थान को बच्चो की पूरी फीस देती है।

फाइनेंसपियर के सह- संस्थापक सुनीत गजभिये ने कहा, “हमारा उद्देश्य सभी लोगों तक क़्वालिटी एजुकेशन की पहुंच उपलब्ध कराना है। हम पूरे भारत में अपनी पहुँच का विस्तार कर रहे हैं और दिल्ली हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में से एक है। हमने दिल्ली में 120 से ज्यादा स्कूलों के साथ समझौता किया है। हमारा मॉडल दोनों के लिए है, हम न केवल बच्चो की एजुकेशन फीस को फाइनेंस की सुविधा प्रदान करते है वल्कि शैक्षिणिक संस्थान को भी फाइनेंस की सुविधा प्रदान करते है, संस्थान को हम सारे बच्चो की पूरे साल की फीस एक साथ दे देते है और बच्चो से आसान किश्तों में लेते है”।

फाइनेंसपीयर का संचालन पहले ही 100 से ज्यादा शहरों में हो रहा है और कंपनी के नेटवर्क में इस समय 8 हजार से ज्यादा शिक्षा संस्थान है जिसमे 15 लाख से अधिक छात्रों को फीस फाइनेंसिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। फाइनेंसपीयर से जुड़े कुछ प्रमुख नाम में एमिटी यूनिवर्सिटी, फ्रैंकफिन और आकाश इंस्टिट्यूट हैं

  • Related Posts

    एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से मुगल काल को हटाने के निहितार्थ: इतिहास, स्मृति और लोकतांत्रिक शिक्षा
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    एस आर दारापुरी  National Council of Educational Research…

    Continue reading
    डॉ. सुनील कुमार मिश्र का USA के प्रतिष्ठित “IAB विजिटिंग फेलो 2026–27” में हुआ चयन
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    लक्ष्मीबाई कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में सहायक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज