Site icon The News15

ईसीएल अधिकारी की पत्नी ने अनाथ लड़की की शादी कराई

आशीष कुमार मिश्रा

पांडवेश्वर, आनाथ लड़की को अपनी लड़की की तरह योग्य वर के साथ सामग्री देकर शादी करके एक ईसीएल अधिकारी की पत्नी ने एक मिशाल पेश किया है , बंकोला क्षेत्र के क्षेत्रीय अभियंता पी सी साहा की पत्नी नूतन साहा ने खुटाडीह के सूकबाजार स्थित अनाथ लड़की को अपने खर्चा से मंदिर में शादी देकर एक स्वस्थ परंपरा की शुरुआत किया है ,बताया जाता है की अधिकारी के घर कार्य करने वाली महिला ने नूतन साहा को उस अनाथ लड़की के बारे में बताया की अपनी मौसी के घर रहने वाली एक अनाथ लड़की है जो शादी योग्य हो गई है लेकिन मां पिता जी नही रहने के चलते उसकी शादी नही हो रही है ,खबर मिलने के बाद अधिकारी पत्नी ने उक्त लड़की के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद पांडव मंदिर में पांच पंडितो की उपस्थिती में मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से शादी कराने के बाद दहेज सामग्री भी दिया ,लड़का का नाम गणेश नोनिया और लडकी का पूजा नोनिया है ,दोनो स्वजातीय होने के साथ दोनो खुटाडीह सुकबाजार एक ही जगह के रहने वाले है,अधिकारी पत्नी की इस कार्य का चहुंओर चर्चा हो रही हैं,

Exit mobile version