शिल्पांचल में अवैध कोयला कारोबार पर ईसीएल की कार्रवाई

 अनूप जोशी

जामुड़िया : शिल्पांचल में कोयला का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है,बावजूद इसके कि ईसीएल प्रबंधन बीच-बीच में खानापूर्ति के लिए कार्रवाई करता रहता है। इसी क्रम में सातग्राम श्रीपुर एरिया प्रबंधन को सूचना मिली कि मीठापुर कोलियरी इलाके के आमबगान के जंगलों में कई अवैध कोयला खदान चलाए जा रहे हैं। इसके बाद,सातग्राम श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक उपेंद्र सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को आमबगान इलाके में तीन अवैध खदानों की डोजरिंग की गई।
इस दौरान माइनिंग मैनेजर, सातग्राम प्रोजेक्ट सेफ्टी ऑफिसर संदीप सरकार, एरिया के सुरक्षा अधिकारी चंद्रकेश हरिजन, जामुड़िया थाने की पुलिस,और सीआईएसएफ के जवान मौजूद रहे। इस दौरान चंद्रकेश हरिजन ने बताया कि खबर मिली थी कि नॉर्थ सियारसोल के आमबगान के जंगलों में अवैध खदान खोदकर कोयला निकाला जा रहा है। इसके बाद,जेसीबी की मदद से जामुड़िया थाना पुलिस की मौजूदगी में तीन खदानों की भराई की गई।
संदीप सरकार ने कहा कि ईसीएल प्रबंधन कोयला चोरी रोकने के लिए हर संभव प्रयास करता है। समय-समय पर विभिन्न उपक्रमों का उपयोग कर कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही की जाती है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी जानकारी मिलने पर डोजरिंग की गई थी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी