यूपी चुनाव में यूक्रेन-रूस युद्ध की गूंज, जयंत चौधरी ने पेट्रोल-डीजल पर की भविष्यवाणी 

द न्यूज 15 

लखनऊ । यूक्रेन और रूस में युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ी हो गई है। रूस और अमेरिका जैसी महाशक्तियों के आमने-सामने होने से भारत सहित पूरी दुनिया इसका असर हो सकता है। इस बीच यूपी चुनाव में भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी है।
हाल ही में पीएम मोदी ने इस तनाव की ओर इशारा करते हुए कहा था कि टप टाइम में भारत को भी मजबूत बनने की जरूरत है तो अब राष्ट्रीय लोकदल के चीफ जयंत चौधरी ने इस युद्ध को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि चुनाव बाद डीजल-पेट्रोल की कीमतों में एक झटके में 10 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि होगी। जयंत चौधरी ने मोदी सरकार को खर्च पर लगाम लगाने की नसीहत देते हुए कहा कि तेल पर टैक्स घटाना पड़ेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद जब पेट्रोल डीजल के भाव सीधा 10 रुपय बढ़ाए जाएंगे, तब जो परिस्थिति बनेंगी, उसकी योजना आज बननी चाहिए। मोदी सरकार को तेल पर शुल्क घटाने पड़ेंगे! साथ ही बजट में जो विकास के लक्ष्य रखे हैं, वो संभव नहीं…व्यय पर लगाम लगाना आवश्यक है!!”
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने सेंट्रल विस्टा प्रॉजेक्ट को व्यर्थ का खर्च बताते हुए सरकार और आरबीआई को भी सलाह दी और लिखा, ”रूस-युद्ध टकराव और इसका क्रूड और अन्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर होने वाले असर को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को वृद्धि अनुमान, मुद्रास्फीति और ब्याज दरों पर रुख की समीक्षा करनी चाहिए। भारत सरकार को व्यर्थ के खर्चे (सेंट्रोल विस्टा) को रोककर तेल उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए।”

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद