ओवर ब्रिज से नीचे गिरा डंपर, डंपर चालक की हुई मौत

 अनुप जोशी

अंडाल : अंडाल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मंगलवार की दोपहर मंगलपुर निकट बख्तारनगर चक्रमबाटी ओवर ब्रिज से फ्लाई ऐश से भरा हुआ एक डंपर ब्रिज से नीचे गिर गया। जिसमें डंपर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक के अनुसार फ्लाई ऐश से भरी हुई डंपर रानीगंज से अंडाल की ओर आ रही थी तभी बख्तारनगर चक्रमबाती ओवर ब्रिज पर अचानक डंपर के आगे का का पहिया फट गया और डंपर ओवर ब्रिज से रेलिंग तोड़ते हुए पूरी तरह नीचे गिर गई। सौभाग्य से,उस समय ओवर ब्रिज के नीचे कोई नहीं था अन्यथा यह एक और बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।दुर्घटना की सूचना पाकर अंडाल पुलिस और अंडाल ट्रैफिक स्टाफ मौके पर पहुंचे।एक घंटे की मशक्कत के बाद डंपर के अंदर से मृत लॉरी चालक को बाहर निकाला गया।

 

घटना की गंभीरता से स्वाभाविक रूप से आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद देखकर व्यक्ति ने कहा कि यह डंपर ओवर ब्रिज के ऊपर से जा रहा था तभी डिवाइडर पर अनियंत्रित हो गया और टायर फटने की वजह से डंपर नीचे गिर गया जिससे यह हादसा हुआ। अंडाल थाना पुलिस ने ड्राइवर के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया तथा क्रेन द्वारा डंपर को वहां से हटाया।

  • Related Posts

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

    Continue reading
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध