नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत पोदार इंटरनेशनल स्कूल समस्तीपुर में नशा उन्मूलन पर जागरूकता कार्यशाला, शपथ समारोह एवं मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र, समस्तीपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने
अखौरी नील किशोर सिन्हा ने की। मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र के परामर्श दाता अमित कुमार वर्मा ने कहा नशा हमारे समाज की एक जटिल समस्या बन चुका है, जो दिन-प्रतिदिन और गहरी होती जा रही है। यह न केवल एक व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा प्रभाव डालता है। नशा, चाहे वह शराब, सिगरेट, ड्रग्स, या डिजिटल नशा हो, व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बर्बाद करता है। ईडन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार ने कहा कि नशा करता है हमरा सर्वनाश। अधिवक्ता सह एन जी ओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि जो युवा लोग लगातार मादक द्रव्यों का सेवन करते हैं, उन्हें अक्सर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें शैक्षणिक कठिनाइयाँ, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ (मानसिक स्वास्थ्य सहित), साथियों के साथ खराब संबंध और किशोर न्याय प्रणाली में भागीदारी शामिल हैं।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग

    • By TN15
    • October 22, 2026
     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग

    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग

    अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण?