बूँद-बूँद में सीख

इस धरती पर हैं बहुत, पानी के भंडार ।
पीने को फिर भी नहीं, बहुत बड़ी है मार ।।

जल से जीवन है जुड़ा, बूँद-बूँद में सीख ।
नहीं बचा तो मानिये, मच जाएगी चीख ।।

अगर बचानी ज़िंदगी, करें आज संकल्प ।
जल का जग में है नहीं, कोई और विकल्प ।।

धूप नहीं, छाया नहीं, सूखे जल भंडार ।
साँसे गिरवी हो गई, हवा बिके बाजार ।।

आये दिन होता यहां, पानी खर्च फिजूल ।
बंद सांस को खुद करें, बहुत बड़ी है भूल ।।

जो भी मानव खुद कभी, करता जल का ह्रास ।
अपने हाथों आप ही, तोड़े जीवन आस ।

हत्या से बढ़कर हुई, व्यर्थ गिरी जल बूँद ।
बिन पानी के कल हमीं, आँखें ना ले मूँद ।।

नदियां सब करती रहें, हरा-भरा संसार ।
होगा ऐसा ही तभी, जल से हो जब प्यार ।।

पानी से ही चहकते, घर-आँगन-खलिहान ।
धरती लगती है सदा, हमको स्वर्ग समान ।।

बाग़, बगीचे, खेत हों, घर या सभी उद्योग ।
जीव-जंतु या देव को, जल बिन कैसा भोग ।।

पानी है तो पास है, सब कुछ तेरे पास ।
धन-दौलत से कब भला, मिट पाएगी प्यास ।।

जल से धरती है बची, जल से है आकाश ।
जल से ही जीवन जुड़ा, सबका है विश्वास ।।

अगर बचानी ज़िंदगी, करें आज संकल्प ।
जल का जग में है नहीं, कोई और विकल्प ।।

(सत्यवान ‘सौरभ’ के चर्चित दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ से। )

  • Related Posts

    न बचेगी ट्रम्प शाही …
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    जब जब इंसानियत पर  बात है आई तानाशाहों…

    Continue reading
    सुगंध को फैलाते चलो
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    सुनते चलो बढ़ते चलो मत टोको मत रुको…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा