ग्वालियर में शनिवार को लगेगा ड्रोन मेला

ग्वालियर, बदलते दौर में तकनीक ने जिंदगी को और आसान बना दिया है। तकनीकी क्षमता को बढ़ाने में ड्रोन काफी मददगार है। यह ड्रोन कैसे काम करते है, इनका किस तरह उपयोग किया जा सकता है, यह बताने के लिए शनिवार 11 दिसंबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ड्रोन मेला लगने वाला है। बताया गया है कि केन्द्रीय नागकरि उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर ग्वालियर में 11 दिसम्बर को विशाल एवं आकर्षक ड्रोन मेला का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं फिक्की के सहयोग से एमआईटीएस (माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साईंस) में होगा।

एम आई टी एस के निदेशक डॉ. आर के पंडित ने बताया कि भारत की तकनीकी क्षमता को बढ़ाते हुए सभी विभाग ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं। इस क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं हैं। इस मेले से अन्य विभाग भी ड्रोन का उपयोग करने की दिशा में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ड्रोन मेले में किसान, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं का समूह एवं इस क्षेत्र में शोध करने वाले शोधार्थी शामिल होंगे।

बताया गया है कि इस मेला में कई विभागों खनन, शिक्षा, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, लैंड रिकॉर्ड, पुलिस, डी आर डी ई, रक्षा आदि विभागों से आए सभी तरह के ड्रोन का प्रेजेंटेशन होगा। इस ड्रोन मेले का आयोजन खास तौर पर किसानों एवं तकनीकी छात्र एवं छात्राओं को ड्रोन का महžव एवं उसकी उपयोगिता समझाने के लिए किया जा रहा है। तकनीकी क्षमताओं के विकास से समाज के सभी वर्गों खासकर किसान, हेल्थ सेवा, ट्रांसपोर्ट सेवाओं को और उपयोगी इफेक्टिव एव तेज बनाया जा सकता है। एम आई टी एस में इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया हैं।

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई