ट्रक में बैठे-बैठे जिंदा जल गए ड्राइवर और खलासी

 भोजपुर के कोइलवर थाना क्षेत्र की घटना

 आरा। बिहार के भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में शुक्रवार सुबह आग लगने से वाहन में सवार चालक और उसका सहायक जिंदा जल गए। भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज के अनुसार, ट्रक चालक और उसके सहायक ने अपना 18 पहिया वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था और तभी उन्हें झपकी लग गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान ट्रक में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और दोनों जिंदा जल गए।
एसपी के मुताबिक, मृतकों की पहचान चालक भीम सिंह (56) और सहायक विकास कुमार (20) के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी थे। उन्होंने बताया कि दोनों बृहस्पतिवार देर रात पश्चिम चंपारण जिले से लौटे थे और अपने ट्रक के भीतर ही सो गए थे। एसपी के अनुसार, भीम और विकास ने ट्रक के दरवाजे अंदर से बंद कर दिए थे और इस दौरान वाहन में संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। एसपी ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर है।
घटना को लेकर काफी देर तक अफरा- तफरी मची रही। मृत चालक पिरो थाना क्षेत्र के भूलूकुआ गांव का निवासी बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सड़क जाम के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। जिसके कारण चालक की जलकर मौत हो गई है। हर रोज सड़क जाम के कारण ट्रक मालिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए