डॉ. भीमराव अम्बेडऱ के सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के आदर्श आज भी प्रासंगिक : जगजीत सिंह, डीजेएम, पीएनबी।

भारत में जब-जब संविधान और लोकतंत्र की बात होगी बाबा साहेब का नाम प्रमुखता से लिया जाएगा- डॉ. आर.एस. मीणा, प्रधान वैज्ञानिक, सीएसएसआरआई
बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्घाजंलि-अमर सिंह, प्रधान अम्बेडऱ समाज कल्याण सभा

करनाल, (विसु)। पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर व सर्कल हैड जगजीत सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडक़र ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के क्षेत्र में जो क्रांति शुरू की थी, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार और योगदान दलित समुदाय के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हुए। जगजीत सिंह शुक्रवार को शहर के सैक्टर-16 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडक़रभवन में बाबा साहेब के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्घांजलि समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडक़र समाज कल्याण सभा की ओर से किया गया था।


उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता और भाईचारे की दिशा में ओर अधिक काम करने की प्रेरणा देता है। डॉ. अम्बेडक़र न केवल दलितों के नेता थे, बल्कि वह पूरे राष्टï्र के लिए मार्गदर्शक और पथ प्रदर्शक बने रहे। उनके द्वारा रचित संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एक आधारशिला बना, इसमें सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्घांजलि इसी में है कि उनके द्वारा दिए गए मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो, को आत्मसात कर आगे बढऩे का प्रयास करें। उन्होंने समाज कल्याण सभा को सुझाव दिया कि वे सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा युवा और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। इससे पूर्व उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी।
केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.एस. मीणा ने बताया कि भारत में 6 दिसंबर के दिन को महापरिनिर्वाण के रूप में मनाया जाता है। महापरिनिर्वाण का अर्थ बौद्घ धर्म में आत्मा की मुक्ति से है। इस दिन को अम्बेडक़र की महान आत्मा की शांति और उनकी अमूल्य सेवा को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। बाबा साहेब को श्रद्घांजलि देते उन्होंने कहा कि भारत में जब-जब संविधान और लोकतंत्र की बात होगी, तो बाबा साहेब का नाम प्रमुखता से लिया जाएगा। छ: दिसंबर का दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण तारिख के रूप में दर्ज है। इसी दिन संविधान निर्माता, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा कहे जाने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडऱ का 1956 में निधन हुआ था।
डॉ. अम्बेडक़र समाज कल्याण सभा के प्रधान अमर सिंह पातलान ने बाबा साहेब को अपनी श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को सच्ची श्रद्घांजलि इस बात में है कि हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलें और उनके आदर्शों को अपनाएं। अमर सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडक़र भवन में सभी वर्गों के युवाओं के लिए छात्रावासीय और उसमें कम्प्यूटर जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इनसे जुड़े युवा प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटकर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।
श्रद्घाजंलि कार्यक्रम में हरपाल सिंह गोड काछवा, जय सिंह, गोपाल सहोत्रा, एलआईसी के वरिष्ठï प्रबंधक तरसेम चांदला, पीएनबी के मुख्य प्रबंधक एच.एस. नरवाल, एनबीएजीआर के वित्त एवं लेखा अनुभाग अधिकारी रणधीर सिंह पाल, बिहार से आए मुकेश रघुवंशी कुशवाह, रमेश सैनी तथा खुरशीद आलम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठï अध्यापक बलवंत आहल्यान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने…

    Continue reading
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने