दहेज लालचियों ने शादी शुदा महिला की कर दी हत्या

पति और ससुर को लिया गया हिरासत में

समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर ब्लॉक के अंतर्गत मथुरापुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में दहेज लालचियों ने एक शादी शुदा महिला को फंदे से लटकाकर मौत की नींद सुला दी। मृतिका महिला की पहचान मथुरापुर वार्ड संख्या 13 निवासी सूरज साह की 30 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी के तौर पर की गई है। बताया जाता है कि 2021 ई में मुजफ्फरपुर जिला के आमगोला मोहल्ला निवासी भैयालाल साह अपने पुत्री की शादी में अपने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। बाद में चांदनी कुमारी के ससुराल वालों ने चार लाख रुपया और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे जिसे चांदनी कुमारी के पिता उक्त सामान और नगद राशि देने में सक्षम नहीं थे। ससुराल वाले द्वारा चार लाख रुपया और मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर चांदनी कुमारी को प्रताड़ित करने लगे। शुक्रवार की अहले सुबह चांदनी कुमारी का लाश घर में पंखे से लटका मिला। चांदनी के शरीर पर चोट के निशान था। इधर जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सूरज साह एवं ससुर राजेंद्र साह को दबोच लिया है। वहीं फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य इकट्ठा कर के ले गया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी टू विजय महतो मौके पहुंचे और अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पूछे जाने पर डीएसपी टू ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह हत्या दहेज को लेकर की गई है। उन्होंने बताया कि महिला आठ माह की गर्भवती भी है। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका का पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम