55 परियोजनाओं पर दोहरीकरण और आमान परिवर्तन

बिहार के 92 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा विकसित : महाप्रबंधक

 

अभिजीत पाण्डेय

पटना। केंद्र की मोदी सरकार बिहार में रेलवे के विकास को प्राथमिकता दे रही रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बिहार के 92 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए सिरे से बनाया जा रहा है। इसके अलावा, 79 हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत से नई रेल लाइनें बिछाने, मौजूदा लाइनों को दोहरीकरण करने और आमान परिवर्तन जैसी 55 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने बताया कि पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन पर अगले 50 सालों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नए सिरे से योजना बनाई जा रही है। इसके लिए सर्वे का काम जारी है।

उन्होंने बताया कि पटना जंक्शन के पास हार्डिंग पार्क स्टेशन को भी विकसित किया जा रहा है। जल्द ही यह स्टेशन 5 प्लेटफॉर्म वाला हो जाएगा और यहां से पटना-गया रूट को छोड़कर बाकी सभी रूटों पर चलने वाली सवारी गाड़ियों का परिचालन होगा। वंदे भारत ट्रेनों के भी हार्डिंग पार्क स्टेशन से चलने की संभावना है।

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के अनुसार, पाटलिपुत्र स्टेशन के पास 200 करोड़ रुपये की लागत से एक नया कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। गंगा नदी पर बन रहे 2000 करोड़ रुपये के रेल पुल का काम भी अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। किउल-गया रेलखंड का दोहरीकरण भी अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। इस रेलखंड पर वाराणसी से गया-किउल होते हुए देवघर या हावड़ा के लिए जल्द ही वंदे भारत ट्रेनें चल सकती हैं।

डीडीयू-झाझा पर तीसरी और चौथी लाइन इसके अलावा 16000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली डीडीयू-झाझा तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इसके निर्माण में ज़्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि 60-70 फीसदी काम पहले ही हो चुका है। अगस्त महीने से आरा स्टेशन की बाईपास लाइन शुरू हो जाएगी। इससे सासाराम की तरफ से आने वाली ट्रेनों से मेन लाइन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

वहीं नेउरा-दनियावां रेलखंड बनकर हो जाएगा तैयार वहीं, नेउरा-दनियावां रेलखंड अगले साल मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। अगले महीने से जटडुमरी स्टेशन से दनियावां के बीच डीएमयू ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी। इस बार के रेल बजट में भभुआ से दिलदारनगर के बीच नई रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

    गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

    रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत

    रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत

    मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

    मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

    दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव 

    दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव 

    आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

    आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

    किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 सितंबर को होगी महापंचायत

    किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 सितंबर को होगी महापंचायत