अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 जून को इजरायल और ईरान को चेतावनी दी कि वे युद्धविराम का उल्लंघन न करें। उन्होंने इजरायल से कहा, “ईरान पर बम मत गिराओ, अपने फाइटर जेट्स तुरंत वापस बुलाओ,” क्योंकि ऐसा करना सीजफायर का बड़ा उल्लंघन होगा।
ट्रंप ने दोनों देशों पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि वह दोनों से नाराज हैं। यह बयान तब आया जब ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से इजरायल-ईरान के बीच 12 दिन की जंग के बाद युद्ध विराम लागू हुआ था। हालांकि, सीजफायर के बावजूद दोनों पक्षों से हमले की खबरें आईं, जिससे तनाव बरकरार रहा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की परमाणु क्षमता नष्ट हो चुकी है और तेहरान इसे फिर से बना नहीं पाएगा।







