लाश को नोच-नोचकर खा रहे कुत्ते, कटिहार सदर अस्पताल का मामला

 कटिहार। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही देखनी हो तो कटिहार सदर अस्पताल का यह दृश्य काफी है। लापरवाही का ही नतीजा है कि अस्पताल परिसर में आवारा कुत्ते पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव को नोच नोचकर खा रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है लेकिन प्रबंधक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी। लोगों ने बताया कि यह एक दिन का नहीं बल्कि रोज का मामला है।
कटिहार सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए शव अब कुत्तों का निवाला बन गया है। अस्पताल प्रबंधन इस समस्या का समाधान नहीं कर इसे और बढ़ावा दे रहा है। दुर्घटना, हत्या या अन्य तरह के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद अस्पताल परिसर में बने लाखों रुपए के पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाता है। इसमें लावारिश लाशें भी होती है जिसे पहचान के लिए रखना पड़ता है।
पोस्टमार्टम हाउस के बगल में ही अवशिष्ट संग्रह केंद्र है जिसमें पोस्टमार्टम और डिलीवरी के बाद अवशेष को रखा जाता है। हैरानी तो तब होती है जब अस्पताल परिसर में मौजूद आवार कुत्ता कमरे में घुसकर अवशेष खींचकर बाहर ले आते हैं। पूरा अस्पताल परिसर शव के टुकड़े को इधर से उधर खींचते हुए खाते हैं। स्थानीय चंदन पासवान बताते हैं कि जब भी कोई लावारिश लाश को तीन दिनों के अस्पताल प्रबंधन के संरक्षण में रखा जाता हैं तो आवारा कुत्तों की मौज हो जाती हैं।
स्थानीय दुकानदार सुनील कुमार रजक बताते हैं कि काफी परेशानी हो रही है। इसे कोई देखने या सुनने वाला नहीं है. लोगों ने बताया कि पोस्टमार्टम रूप में ताला नहीं लगता है, क्योंकि उसका गेट टूटा हुआ है। काफी समय से इसको लेकर शिकायत की गयी है लेकिन इसे कोई सुनने वाला नहीं है। यही कारण है कि स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस तरह का मामला सामने आने के बाद प्रबंधन का एक ही जबाव होता है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।एक बार फिर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन जितेन्द्र नारायण सिंह ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र