डीएमआरसी सभी बैंक खाता विवरण प्रस्तुत करने में विफल : डीएएमईपीएल

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (डीएएमईपीएल) ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा है कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी)अदालत के अंतिम आदेश का पालन करने में विफल रही है।

न्यायालय ने 22 दिसंबर को पारित आदेश में डीएमआरसी को एक सप्ताह के भीतर अपने सभी बैंक खातों और उन खातों में पड़े धन का पूरा खुलासा करने का निर्देश दिया था।

डीएएमईपीएल द्वारा दायर यह याचिका डीएमआरसी की ओर से पांच जनवरी को देर से दायर किए गए हलफनामे के जवाब में है जिसमें उसने अपने बैंक खातों का आंशिक / सीमित खुलासा किया है, जो कुल 5,800.93 करोड़ रुपये के फंड में से 1,642.69 करोड़ रुपये के संबंध में है। इसका खुलासा उसने 21 दिसंबर, 2021 को अदालत में जमा किए गए अपने अंतिम हलफनामे में किया था। इसमें कहा गया है कि विशेष रूप से, 17 दिसंबर से 3 जनवरी तक, डीएमआरसी ने 1,642.69 करोड़ रुपये में से 122.06 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

डीएएमईपीएल का कहना है कि डीएमआरसी ने जानबूझकर अपने शेष धन और बैंक खातों का विवरण प्रदान नहीं किया है, जो कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश की घोर अवहेलना और अवमानना है।

डीएएमईपीएल का कहना है कि डीएमआरसी का आचरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है कि वह जानबूझकर मध्यस्थता आदेश की निष्पादन प्रक्रिया को विफल करने और देरी करने की कोशिश कर रही है, और यह भी सुनिश्चित करता है कि 11 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई अप्रभावी हो जाए।

डीएएमईपीएल ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि डीएमआरसी द्वारा मध्यस्थता आदेश के भुगतान में देरी से प्रतिदिन लगभग 1.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ब्याज बोझ पड़ रहा है।

गौरतलब है कि डीएमआरसी ने 21 दिसंबर को अपने अंतिम हलफनामे में अदालत को सूचित किया था कि 17 दिसंबर, 2021 तक उसके पास कुल 5,800.93 करोड़ रुपये की धनराशि थी। इसमें से 1,642.69 करोड़ रुपये को डीएमआरसी फंड के रूप में वर्गीकृत किया गया था और 2,412.12 करोड़ रुपये परियोजना निधि, और शेष 1,746.12 करोड़ रुपये डीएमआरसी निधियों के रूप में हैं।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?